{"_id":"64eaa6e8618edf4d520fa655","slug":"guna-news-expulsion-of-municipality-president-and-five-councilors-expelled-from-bjp-ends-returns-home-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: बीजेपी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष और पांच पार्षदों का निष्कासन समाप्त, हुई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: बीजेपी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष और पांच पार्षदों का निष्कासन समाप्त, हुई घर वापसी
Sun, 27 Aug 2023 06:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:59 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में गुना नगर पालिका अध्यक्ष ने दोबारा से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
बीजेपी की ली सदस्यता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने शनिवार को दोबारा से बीजेपी की सदस्यता ले ली। बीजेपी कार्यालय में BJP जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने माला पहनाकर अध्यक्ष और पांच पार्षदों को दोबारा से बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल हुए नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के आधिकारिक कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ीं सविता अरविंद गुप्ता के साथ पांच पार्षदों का निष्कासन समाप्त हो गया है। उन्हें बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतरने पर निष्कासित किया था। इससे पहले सविता गुप्ता बीजेपी के सिंबल पर ही पार्टी का चुनाव जीती थीं।
विज्ञापन
पार्षद चुनाव में बीजेपी ने वार्ड-2 से उन्हें आधिकारिक प्रत्याशी बनाया था। वह उस समय बीजेपी की जिला मंत्री भी थीं। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में उन्होंने पार्टी की घोषित अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता रघुवंशी के खिलाफ मैदान में उतरकर बगावत की थी। अब उन्हें बीजेपी ने पार्टी में वापस ले लिया है।
विज्ञापन
