फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News elderly man lit a bonfire to escape cold was burnt alive in hut skeleton found

Guna News: ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग ने जलाया था अलाव, झोपड़ी में जिंदा जला, मिला कंकाल

Tue, 26 Nov 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग ने झोपड़ी में अलाव जलाया था। झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति जिंदा जल गया। अब उसका कंकाल मिला है।

विज्ञापन
Guna News elderly man lit a bonfire to escape cold was burnt alive in hut skeleton found
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। बुजुर्ग ने ठंड में तापने के लिए आग जलाई थी, इसके बाद वह सो गया। देर रात में झोपड़ी में आग लग गई। सुबह उसका कंकाल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां बुजुर्ग के नर कंकाल बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंजाली चौकी इलाके गोडिया गांव में रहने वाले गोविंद सिंह भील (80) खेती करते थे। उनके खेत पर इन दिनों सिंचाई चल रही है। इस कारण वह खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। सोमवार रात को ठंड से बचने के लिए उन्होंने आग जलाई। कुछ देर आग तापने के बाद वह झोपड़ी में जाकर सो गए। रात ढाई से तीन बजे के बीच झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली, इस कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। झोपड़ी में ही उनकी जलने से मौत हो गई। कुछ ही दूरी पर उनके परिवार वाले भी दूसरे खेत पर थे। उन्हें जब तक पता लगा और वो मौके पर पहुंचे, तब तक गोविंद सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बुजुर्ग का शरीर कंकाल बन चुका था। मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए राघौगढ़ भिजवाया। राघौगढ़ SDOP दीपा डुडवे ने बताया कि 80 वर्षीय गोविंद सिंह अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसमें आग लगने से उनकी मौत हो गई। तापने के लिए आग जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed