फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Congress leader accused of rape, forced to call son home in the name of getting job

Guna: कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर घर बुलाकर की जबरदस्ती

Mon, 19 Sep 2022 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता द्वारा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कांग्रेस ने भी नेता पर एक्शन लेते हुए पार्टी से हटा दिया है।

विज्ञापन
Guna: Congress leader accused of rape, forced to call son home in the name of getting job
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना के कांग्रेस नेता पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके बेटे की नौकरी के लिए नेता ने महिला को घर बुलाया और जबरदस्ती की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता को पार्टी से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चाचौड़ा थाना इलाके का है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में बीनागंज आना-जाना करती थी। तभी उसकी पहचान बीनागंज के रहने वाले प्रदीप सोनी से हुई थी। उसने बेटे को नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसी सिलसिले में उसने घर बुलाया था। जब मैं घर पहुंची तो प्रदीप सोनी ने गलत हरकत शुरू कर दी। जब विरोध किया तो धमकाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी ली हैं। यही फोटो उसने मुझे वॉट्सएप पर भेजी और फिर से घर आने को कहा। आखिरकार मैंने पति को सारी बात बता दी। फिर हमने थाने में शिकायत की। बताया गया कि आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी प्रदीप सोनी पर एक्शन लेकर उसे पार्टी से बेदखल कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed