{"_id":"6651f8f28751777c5b0ac512","slug":"guna-administration-took-action-against-illegal-encroachment-bulldozer-operated-on-more-than-two-hectares-land-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि पर चला बुलडोजर
Sat, 25 May 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 08:13 PM IST
सार
गुना जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दो हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बुलडोजर चलवाया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध गुना जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को गुना नगरीय तहसील अंतर्गत ग्राम पीपरोदाखुर्द ललुआ टोरा रोड पर परिवार न्यायालय एवं न्यायिक अधिकारीगण के आवास हेतु आवंटित भूमि सर्वे नंबर 210/1 रकबा 2.322 हेक्टेयर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
न्यायालय कलेक्टर गुना द्वारा साल 2014 में भूमि को आवंटित किया गया था। उक्त भूमि के 0.209 हेक्टेयर के हिस्से पर 10 लोगों द्वारा कच्चे/ पक्के रिहायशी भवन बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तहसीलदार गुना नगर द्वारा विधिवत मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-248 के प्रावधान अंतर्गत नोटिस जारी कर बेदखली आदेश पारित किए गए। आदेश पारित होने के बाद भी अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने से पुनः अतिक्रमणकर्ताओं को सात दिवस में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज दो जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एसडीएम गुना रवि मालवीय, डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री, तहसीलदार गुना नगर जीएस बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल सिंह मंडेलिया, नायब तहसीलदार आरती गौतम, थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, राजस्व निरीक्षक केएन साहू, पटवारियन शिवशंकर ओझा, सुनील रघुवंशी, राजेश साहू, विश्वनाथ रघुवंशी, राजस्व, पुलिस, नगरपालिका गुना का अमला मौजूद रहा। जिले में अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अवैध रूप से किए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
