फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Fighting for dancing in the procession in Guna

MP News: दुल्हनियां लाने से पहले छिड़ी जंग, डांस करने को लेकर निकले लाठी-फरसे, कई घायल

Sun, 27 Nov 2022 02:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 27 Nov 2022 02:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में दो समुदायों की बारात में डांस को लेकर मारपीट हो गया। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी और फरसा भी निकाल लाए। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fighting for dancing in the procession in Guna
बारात में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर इलाके में मुस्लिम समाज और पारदी समाज की बारात निकल रही थी। इसी दौरान महज नाचने गाने को लेकर विवाद हो गया। बातों से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथापाई करने लगा। विवाद के बाद में लड़ाई में लाठी और फरसे भी निकले, जिससे एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। हंगामे में एक नौ साल की बच्चे की भी घायल हो गई। घायलों का इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मुस्लिम समाज की बारात जो शिवपुरी से आई थी। यह बारात शहर के हड्डी मिल से निकाली जा रही थी। उसी दौरान वहां रहने वाले पारदी समुदाय के कुछ युवक बारातियों के बीच पहुंचकर डांस करने लगे। बारातियों ने जब उनका विरोध किया तो दोनों समुदाय के बीच विवाद होने लगा और यह विवाद हाथपाई पर आ गया। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पादरी समुदाय के युवक लाठी और फरसे निकाल कर ले आये और दोनों के बीच जमकर लात घुसे-लाठी फरसे चले। इस दौरान एक युवक को गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन


शिकायत पर मामला दर्ज...
स्थानीय लोगों ने बताया है कि बारात शांतिपूर्वक तरीके से निकाली जा रही थी। इसी दौरान मोहर सिंह पारदी और उसके गिरोह के लोग वहां पर आ गए और बारातियों से अभद्रता करने लगे। इसके बाद दोनों समुदायों में विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर जमकर लाठी और फरसे चले। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों तरफ से शिकायतें आई हैं और मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed