फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Digvijay Singh: 75-year-old Digvijay Singh was seen playing cricket

Digvijay Singh: सियासी लोग उतरे क्रिकेट की पिच पर, 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह की बॉलिंग में उलझे बल्लेबाज

Fri, 04 Nov 2022 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 05:35 PM IST
सार

सियासी पिच के शानदार खिलाड़ी दिग्विजय सिंह अब क्रिकेट की पिच पर नजर आए हैं। वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने रीट्वीट किया है। 

विज्ञापन
Digvijay Singh: 75-year-old Digvijay Singh was seen playing cricket
दिग्विजय सिंह क्रिकेट खेलते नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह क्रिकेट खेलते नजर आए। बेटे जयवर्धनसिंह ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बॉलिंग करते दिख रहे हैं। इसके बाद सियासी चुटकी ये भी ली जा रही है कि 2023 की सियासी पिच पर दिग्विजय सिंह किसे क्लीन बोल्ड करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह अपनी फिटनेस और सक्रियता को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 2017 में उन्होंने करीब तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा की नर्मदा परिक्रमा की थी। तब उनकी आयु 70 वर्ष थी और अब भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगी हैं। कहा ये भी जा रहा है कि कांग्रेस इस वीडियो के जरिए बीजेपी के उस तंज का जवाब दे रही है जिसमें दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को 70 पार का बुजुर्ग कहा जाता है। भाजपा कहती है कि अब उन्हें विश्राम करना चाहिए। कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से सीख लेनी चाहिए। 2023 में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed