{"_id":"68a199b7868996c49d0410f1","slug":"controversy-over-jayavardhan-singh-s-appointment-in-guna-congress-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन की नियुक्ति पर विवाद, पटवारी का पुतला फूंका, यह बोले कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन की नियुक्ति पर विवाद, पटवारी का पुतला फूंका, यह बोले कार्यकर्ता
Sun, 17 Aug 2025 02:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:28 PM IST
सार
गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने विधायक जयवर्धन सिंह की नियुक्ति पर विवाद शुरू हो गया है। आरोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला फूंककर विरोध किया। साथ ही हाईकमान पर स्थानीय नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान द्वारा गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही जिले में कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।
विज्ञापन
रविवार को गुना जिले की आरोन तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया कि संगठन ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अनदेखी की है। उनका कहना था कि जिले में सक्रिय नेताओं की उपेक्षा कर हाईकमान ने सीधे जयवर्धन सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया, जबकि वे पहले से विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष जैसा 'छोटा पद' क्यों दिया। यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती के बजाय शीर्ष नेतृत्व की मनमानी का परिणाम है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियों से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शोले 50 बरस की, इंदौर के सैलून की उपज था हरिराम नाई का पात्र, जय-वीरू भी यहीं के दोस्त, जानिए फिल्म के किस्से
दरअसल, जयवर्धन सिंह की नियुक्ति ने जिले की कांग्रेस इकाई में गुटबाजी और मतभेद को और गहरा कर दिया है। असंतोष की यह लहर आगे चलकर पार्टी की एकजुटता पर असर डाल सकती है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यदि संगठनात्मक असंतोष को समय रहते नहीं संभाला गया, तो आगामी चुनावों में इसका सीधा असर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: 45 दिन में ही खुशियां दफन, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के किसी और से संबंध का संदेह; वह बोली- पति शारीरिक...
