फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Woman Survey Worker Assaulted During Census Work, Woman with Child Attacks, Safety Concerns Raised

Guna News: जनगणना सर्वे के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, गोद में बच्चा लिए झपटी महिला, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mon, 04 May 2026 03:54 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 03:54 PM IST
सार

गुना में जनगणना सर्वे के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Guna News: Woman Survey Worker Assaulted During Census Work, Woman with Child Attacks, Safety Concerns Raised
जनगणना सर्वे कर्मी से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के वार्ड क्रमांक 11 में रविवार को जनगणना सर्वे के दौरान शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सरकारी काम कर रही महिला सर्वे कर्मचारी रीना चिढ़ार के साथ स्थानीय परिवार की महिलाओं ने सड़क पर गिराकर मारपीट की। इस दौरान एक महिला गोद में मासूम बच्चा लिए कर्मचारी से भिड़ गई और धक्का-मुक्की में दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना चिढ़ार ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। रीना के अनुसार वे वार्ड 11 के ब्लॉक नंबर 73 में घर-घर जाकर सर्वे कर रही थीं। इसी दौरान कमलेश चिढ़ार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। रीना ने बताया कि रजिस्टर घर के अंदर चला गया था और जब वे उसे लेने गईं तो आरोपियों ने उनके गाल पर थप्पड़ मारे और पल्लू खींचकर नीचे पटक दिया। लात-घूंसों से पीटा और पेट में भी लात मारी, मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन


वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घर की एक महिला गोद में छोटा बच्चा लिए हुए ही रीना से उलझ पड़ी। धक्का-मुक्की में दोनों गेट से बाहर सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरते ही घर की अन्य महिलाओं और लड़कियों ने रीना को घेर लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। फुटेज में बच्चा नीचे गिरते-गिरते बचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: मानसिकता बदले बिना नहीं होगा बदलाव”-रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग की कमान, सशक्तिकरण पर दिया जोर

कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। सर्वे के दौरान कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों तरफ से आवेश में आकर हाथापाई होती दिख रही है।


फिलहाल पुलिस को सिर्फ महिला कर्मचारी रीना का शिकायती आवेदन मिला है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे पक्ष के बयान दर्ज करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि झड़प की शुरुआत किसने की। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी काम में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट गंभीर अपराध है। प्रशासन ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं इस घटना ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फील्ड में अकेले सर्वे करने जाने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग उठ रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed