फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna: When the Naib Tehsildar came to inspect, the operator ran away after closing the shop, opened the seal again with the police, FIR on the operator and son

गुना: निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार तो दुकान बंद कर भागा संचालक, पुलिस से खुलवाई फिर की सील, संचालक और बेटे पर एफआईआर

Thu, 27 Jan 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 07:20 PM IST
सार

गुना जिले के चांचौड़ा इलाके में निरीक्षण में अनियमितता मिलने के डर से संचालक राशन की दुकान बंद कर भाग गया। एसडीएम पुलिस बल को लेकर पहुंचे तब कहीं दुकान खुली। राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Guna: When the Naib Tehsildar came to inspect, the operator ran away after closing the shop, opened the seal again with the police, FIR on the operator and son
Guna: दुकान के सामने खड़े अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना जिले के चांचौड़ा इलाके में निरीक्षण में अनियमितता मिलने के डर से संचालक राशन की दुकान बंद कर भाग गया। एसडीएम पुलिस बल को लेकर पहुंचे तब कहीं दुकान खुली। राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं संचालक और उसके बेटे के खिलाफ थाने में एफआईआर भी की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण के निरीक्षण के लिए कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने विभिन्न अधिकारियों की तैनाती की है। अधिकारियों द्वारा रोजाना अलग-अलग शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार रमाशंकर कोटरा ग्राम स्थित पीडीएस दुकान का सामान्य निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पीडीएस संचालक रूप सिंह मीना ने नायब तहसीलदार को निरीक्षण नहीं करने दिया। वह अपनी दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन


तहसीलदार ने चांचौड़ा एसडीएम वंदना राजपूत को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसडीएम वंदना राजपूत खाद्य विभाग और पुलिस बल को लेकर दुकान पर पहुंचीं। वहां संचालक को बुलवाया और दुकान खुलवाई। उन्होंने अंदर रखे राशन, स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण में राशन दुकान के संचालन में काफी अनियमितताएं पाई गईं। गड़बड़ी के चलते दुकान को सील कर दिया गया। साथ ही दुकान संचालक रूप सिंह मीना और उनके पुत्र आशीष मीना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम और मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed