फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guinness world record holder famous bartender Pankaj kamle committed suicide in Indore

4 कंपनियां, गिनीज बुक में नाम, होटल में लिखा आई लव यू और 28 साल के इस कारोबारी ने दे दी जान

Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Guinness world record holder famous bartender Pankaj kamle committed suicide in Indore
आत्महत्या
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके मशहूर बार टेंडर और इवेंट कंपनी के मालिक पंकज कामले ने इंदौर की होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


मायानगरी मुंबई में रहने वाले पंकज कामले चार इंवेट कंपनियों के मालिक थे। इनकी पहचान सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश-विदेश में भी काफी फेमस थे। पंकज अपनी टीम के साथ विधायक संजय शुक्ला के बेटे की शादी का इवेंट आयोजित करने के लिए इंदौर आए थे, यहां वह एक होटल में रुके, लेकिन सुबह जो हुआ उस देखकर सब हैरान हो गए।
विज्ञापन


कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
दरअसल, कामले ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल प्रबंधन और उनकी टीम ने इस बात को सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने कमरे से पंकज का शव अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक नोटबुक मिली, जिसमें लिखा था 'आई लव यू नीलम'। उस नोटबुक में पंकज का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था यह बात भी लिखी थी। पुलिस ने नोटबुक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज के भाई ने बताई पूरी घटना
पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध के पंकज के भाई बेनी प्रसाद ने बताया कि पंकज का नाम उसके काम के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। वह एक बेहतरीन बार टेंडर था। उसके जैसा कोई आज कोई नहीं हुआ है। बेनी ने बताया कि रात तक टीम इवेंट का काम कर रही थी। पंकज भी अपनी टीम के साथ मौजूद था। थोड़ी देर बाद उसने अपने साथी को बताया कि उसकी तबीयत सही नहीं लग रही है। इसके बाद वह होटल के कमरे में चला गया। पंकज के भाई ने बेनी ने आगे बताया कि जब वह लोग सुबह होटल के कमरे में गए तो पंकज फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 


मरने से पहले घरवालों को किया था मैसेज
नोटबुक मिलने पर यह मामला पहली नजर में नीलम नाम की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का नज़र आ रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे पंकज के पास एक करोड़ रुपये होने का जिक्र मिला है। साथ ही उसके फोन की जांच करने पर पता चला कि मरने से पहले उसने घरवालों को मैसेज भी किया था। हालांकि वह मैसेज क्या था, इसके बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं है। अब पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed