{"_id":"63e0d8bbd545d828924c6d07","slug":"grp-jawans-and-hotel-staff-brutally-thrash-auto-driver-three-policemen-suspended-in-ujjain-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: GRP जवानों ने होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: GRP जवानों ने होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Mon, 06 Feb 2023 04:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:09 PM IST
सार
ऑटो चालक राकेश रविवार रात को रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। जहां होटल के चार कर्मचारियों और जीआरपी के तीन जवानों ने मिलकर ऑटो चालक को जमकर पीटा। इस मामले तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
थाना शासकीय रेलवे पुलिस, उज्जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के रेलवे स्टेशन परिसर में बने अवंतिका होटल में यात्री लेने को लेकर एक विवाद सामने आया है। इसमें पहले होटल कर्मचारियों ने एक ऑटो चालक को जमकर पीटा। उसके बाद जीआरपी के जवानों को बुला लिया। जवानों ने भी ऑटो चालक को लाठी से बेरहमी से पीटा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इस घटना को कैद कर लिया। वीडियो सोमवार को शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। मामले तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
होटल से यात्री लेने के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, राकेश पटेल ऑटो चालक है। रविवार रात को वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। जहां उसका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। होटल के चार कर्मचारियों ने पहले राकेश को जमकर पीटा और उसके बाद जीआरपी थाने में फोन कर तीन जवानों को बुला लिया था। तीनों पुलिसकर्मियों ने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
बीच-बचाव के लिए उसकी मां और पत्नी मीना पटेल वहां पहुंचीं। इस पर तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी ऑटो चालक को थाना ले गए। जहां उसे रात भर बंद रखा।
विज्ञापन
'दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई'
सोमवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर मिलने के बाद थाना प्रभारी सकते में आए और उन्होंने मामले में कार्रवाई की बात कही। वहीं, वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना प्रभारी आरएस महाजन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। एसपी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
