फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Groom and driver covid positive in dhara in madhya pradesh

लापरवाही: बरात लेकर जा रहा दूल्हा निकला संक्रमित, ससुराल की जगह पहुंचा कोविड सेंटर, दुल्हन का पिता भी फंसा

Sat, 08 May 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 05:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में एक अनहोनी होने से पुलिस प्रशासन ने बचा ली। दरअसल, कोरोना संक्रमित दूल्हा शादी करने के लिए वाहन से जा रहा था। पुलिस ने वाहन को रोक कर उसमें बैठे लोगों की रैपिड जांच की तो मालूम चला कि दूल्हा और वाहन चालक दोनों कोरोना संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
Groom and driver covid positive in dhara in madhya pradesh
corona sample - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार में उस वक्त एक अजीब वाक्या सामने आया जब दूल्हा शादी करने से पहले ही कोविड केयर सेंटर पहुंच गया। धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरात लेकर जा रहे दो वाहनों की तलाशी ली। दोनों वाहनों में बरात जा रही थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार 20 बरातों की रैपिड एंटीजन जांच करवाई, जिसमें दूल्हा और वाहन का एक चालक कोरोना संक्रमित निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने दूल्हा को कुक्षी कोविड केयर सेंटर भेज दिया, लेकिन वाहन चालक फरार हो गया। बरात में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इधर पुलिस ने पीपरी में लड़की के पिता पर बिना अनुमति शादी करने और बरात बुलाने के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस टीम राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक (एमपी 09 बीडी 8377) और (एमपी 09 बीपी 4623) में बरात पीपरा जा रही थी। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन रोककर पूछा तो मालूम चला कि शादी करने जा रहे हैं। अधिकारियों ने शादी आयोजन के लिए पास दिखाने की मांग की जिसपर सभी लोग सहम गए। प्रशासन ने सभी का रैपिड टेस्ट कराने को कहा, जिसमें दूल्हा और एक वाहन चालक पॉजिटिव निकल गया। प्रशासन ने दूल्हे को कोविड सेंटर भेज दिया, लेकिन चालक वहां से होशियारी से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed