फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Goods worth ten lakh rupees and cash stolen from ADJ government bungalow in Bhopal

भोपाल में एडीजे के सरकारी बंगले से दस लाख रुपये कीमत का सामान और नकदी चोरी

Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Goods worth ten lakh rupees and cash stolen from ADJ government bungalow in Bhopal
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के भोपाल में शासकीय अधिकारियों की रिहायश वाले इलाके में अज्ञात चोरों ने पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) के सरकारी बंगले से लगभग दस लाख रुपये कीमत का सामान और नकद रुपये चोरी कर लिये। वारदात के समय एजीजे परिवार सहित शहर से बाहर दीपावली मनाने गए हुए थे।

विज्ञापन


भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन एक रजत सकलेचा ने शुक्रवार को बताया कि एडीजे आदेश जैन ने शिकायत की है कि उनके सरकारी आवास में चोरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात 17 नवंबर को हुई, जबकि इसका पता तब चला जब जैन का घरेलू सहायक 17 नवंबर को दोपहर को उनके आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि चोरों ने आभूषण, चांदी के बर्तन, कीमती घड़ियां और कुछ नकद राशि सहित लगभग दस लाख रुपये मूल्य का सामान चुराया है।सकलेचा ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही पकड़े जायेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed