{"_id":"5cb6ebfdbdec2213e649094f","slug":"goods-train-derailed-in-sagar-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सागर जिले में कोयले से लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सागर जिले में कोयले से लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
Wed, 17 Apr 2019 02:33 PM IST
आसिम खान
भाषा, जबलपुर
भाषा, जबलपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश में सागर जिले में मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी का एक डिब्बे के बुधवार सुबह पटरी से उतरने से रेल यातायात बाधित हुआ और कुछ ट्रेनों को रद्द तक करना पड़ा है।
विज्ञापन
जबलपुर रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) मनोज कुमार ने पीटीआई भाषा को बताया कि मालगाड़ी का डिब्बा सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर पटरी से उतर गया। इससे अपलाइन का रेल यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि डाऊन लाइन चालू होने से ट्रेनों को फिलहाल डाउन लाइन से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा कि इस वजह से दमोह-बीना और बीना-दमोह पैसेंजर ट्रेन (51885, 51886) रद्द कर दी गई जबकि बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस (18236) और भोपाल-बिलासपुर (18235) को क्रमश: मझगंवा फाटक और बीना स्टेशन पर आगे की यात्रा के लिये रद्द किया गया है।
विज्ञापन
