{"_id":"5b5aee8b4f1c1b54208b5678","slug":"golden-pot-worth-rs-15-crore-stolen-from-historic-ram-janki-temple-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: राम जानकी मंदिर से 15 करोड़ रुपये का कलश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: राम जानकी मंदिर से 15 करोड़ रुपये का कलश चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना शहर में बने प्राचीन राम जानकी मंदिर से सोने का एक कलश चोरी हो गया है। इस कलश की कीमत 15 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इसे अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। इस घटना का पता गुरुवार सुबह चला जब स्थानीय नागरिक शैलेंद्र सिंह जुदेओ, जो नगर पंचायत के अध्यक्ष हैं उन्होंने मंदिर के ऊपर स्थापित कलश को गायब देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पिछोर शहर के उप मंडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस डॉग स्कवॉयड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले जुदेओ ने कहा कि मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने करवाया है और यह 300 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि कलश का वजन 55 किलो है। मिश्रा ने कहा कि कलश की कीमत 15 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज करके चोरों को पकड़ने के लिए एक खोज अभियान लॉन्च कर दिया है। यह घटना स्थानीय निवासियों के बीच गुस्से का कारण बनी हुई है। उन्होंने मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानें बंद करवाईं। उनका कहना है कि यदि चोरों को जल्द ही नहीं पकड़ा जाएगा तो वह आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही इस मंदिर का जीर्णोद्धार महाराष्ट्र के नांदेड़ से मजदूरों को लाकर किया गया था। उनसे पूछताछ करने के लिए एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगांकर ने चोरों की जानकारी देने वाले शख्स को 10,000 रुपए देने की घोषणा की है।
