फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gold silver jewelery and cash stolen from marriage garden in Tikamgarh

MP News: टीकमगढ़ में मैरिज गार्डन से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 05 Mar 2024 02:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Mar 2024 02:19 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर के मैरिज गार्डन में होने वाले शादी समारोह में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। गणेश पुरम कॉलोनी में ही पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं। लेकिन, पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Gold silver jewelery and cash stolen from marriage garden in Tikamgarh
सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित गुलाब गार्डन में बीती रात्रि एक शादी समारोह के दौरान नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात  चोरी हो गए। पीड़ित राजेंद्र गंगेले ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि विवाह घर में उनकी बेटी की शादी थी। शादी की रस्में चल रहीं थीं, इस दौरान अज्ञात चोर विवाह घर में घुसे और एक लाख 80000 रुपए नगद, सोने की अंगूठी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी 
विवाह घर में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है जिसमें स्पष्ट तौर पर  देखा जा सकता है कि दो आरोपी गार्डन से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेशपुरम में हो चुकी हैं एक दर्जन से अधिक चोरियां
टीकमगढ़ शहर के गणेश पुरम कॉलोनी में पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed