{"_id":"62d5440697930f660157923e","slug":"girls-sat-on-a-dharna-to-remove-the-vice-principal-in-charge-of-hamidia-nursing-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप-प्राचार्य पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप-प्राचार्य पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, दिया धरना
Mon, 18 Jul 2022 04:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:59 PM IST
सार
उपप्राचार्या द्वारा किए गए मानसिक प्रताड़ना से कई छात्राएं मानसिक तनाव का शिकार हो रही है।
विज्ञापन
हमीदिया नर्सिंग कॉलेज में धरना देती छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश NSUI के पूर्व मेडिकल विंग संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों छात्राएं ने हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप प्राचार्य रजनी नायर के खिलाफ धरना दिया। छात्राओं की मांग है कि मेडिकल कॉलेज डीन अविलंब दोषी उप-प्राचार्य पर कार्यवाही करें। इस संबंध में छात्राओं ने एक ज्ञापन डीन को सौंपा हैं।
रवि परमार ने बताया कि छात्राओं ने वर्तमान प्रभारी उप प्राचार्या का व्यवहार छात्राओं के प्रति बेहद अपमानव्यक एवं पीडादायी हैं, आए दिन छात्राओं के चरित्र संबंधित भद्दी टिप्पणी एवं सवाल उनके द्वारा लगाये जाते हैं। उपप्राचार्या द्वारा किए गए मानसिक प्रताड़ना से कई छात्राएं मानसिक तनाव का शिकार हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि रजनी नायर द्वारा आए दिन उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत हमने सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी, लेकिन उसके बाद अलग-अलग तरह से हमें डराया धमकाया जा रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि परमार ने कहा कि प्रभारी उप प्राचार्य रजनी नायर ने सत्ता के संरक्षण में पदीय दायित्व से विपरीत आचरण किया है। वह महिला होकर भी छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करती हैं। जिसके विरोध में मध्यप्रदेश एनएसयूआई छात्राओं के साथ मजबूती से खड़ी है। डीन से मिलकर दोषी रजनी नायर को तत्काल पद से हटाने और कठोर कार्यवाही की मांग करेंगे। अगर फिर भी कार्यवाही नही होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।