फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   girl who went to wash clothes in a stone quarry in Chhindwara died under suspicious circumstances

MP Chhindwara Murder Mystery: युवक ने पीछे से मारा युवती को पत्थर, पानी में डूबने से हुई मौत

Thu, 14 Jul 2022 03:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

युवती अवैध पत्थर खदान में कपड़ा धोने के लिए गई थी। उसी दौरान युवती की पानी में डूबकर संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
girl who went to wash clothes in a stone quarry in Chhindwara died under suspicious circumstances
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध पत्थर खदान में कपड़े धो रही एक युवती की पानी में डूबकर संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस हादसा और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि कपड़ा धोते समय एक युवक ने पीछे से उसे पत्थर मारा था। इस वजह से वह पानी में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। साथ ही आरोपी युवक ने उसकी भाभी को भी मारने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक बच्चे ने घटना को देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवती को पानी से निकाला लिया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि 18 वर्षीय युवक कैलू कुमरे उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। बीते मंगलवार को युवक के घर जाकर समझाया भी गया था। अभी पुलिस इसे हादसा बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


युवती अपनी भाभी के साथ कपड़ा धोने के लिए अवैध पत्थर खदान में गई थी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी भाभी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। मृतका की शादी हो चुकी है। दीपावली पर उसका गौना होने वाला था। मृतका के भतीजे का जन्मदिन था। जन्मदिन में मृतका का पति भी आया हुआ था। उधर, घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed