{"_id":"617ed67d30464b45b7357125","slug":"girl-have-job-in-it-company-but-in-laws-used-to-get-shoes-cleaned-in-indore-also-accused-of-giving-slow-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में दहेज प्रताड़ऩा: आईटी कंपनी में नौकरी मगर ससुरालवाले करवाते थे जूते साफ, धीमा जहर देने के भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में दहेज प्रताड़ऩा: आईटी कंपनी में नौकरी मगर ससुरालवाले करवाते थे जूते साफ, धीमा जहर देने के भी आरोप
Sun, 31 Oct 2021 11:16 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:16 PM IST
सार
इंदौर निवासी कारोबारी की बेटी कनिका इंजीनियर है। वह पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। काम के दौरान ही उसकी मुलाकात अधिश से हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने 2013 में शादी कर ली।
विज्ञापन
इंदौर में दहेज प्रताड़ऩा की घटना सामने आई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दहेज के लिए प्रताडि़त करने के अनेक मामले रोज सामने आते हैं लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर बेटी के परिजन हैरान हो गए। बेटी से उसके ससुरालवाले जूते साफ करवाते। कार की मांग करते और इतना ही नहीं बेटी के आरोप हैं कि उसे धीमा जहर तक दिया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल इंदौर निवासी कारोबारी की बेटी कनिका इंजीनियर है। वह पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। काम के दौरान ही उसकी मुलाकात अधिश से हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने 2013 में शादी कर ली। घरवालों ने धूमधाम से शादी की और लाखों रुपए नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण दहेज में दिए। पति-पत्नी पुणे में रहने लगे। लेकिन बाद में ससुरालवालों ने कनिका को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया जिसकी शिकायत उसने इंदौर के विजयनगर थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
घर से निकाला तो चचेरी बहन के फ्लैट में रूकी
विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि कनिका ने शिकायत में बताया कि पति के साथ वह विदेश गई थी। वहीं से उसने प्रताडि़त करना शुरू किया। जब ससुराल लौटे तो ननद, सास व ससुर जूते साफ करवाने लगे। नई कार लाने की मांग करने लगे। घर में रखने से मना कर दिया तो पुणे में चचेरी बहन के फ्लैट में रहने लगी। उसे खाने में धीमा जहर देते थे। एक दिन दवाई का रैपर देखा तो पता चला कि पारा दिया जा रहा है। शिकायत के बाद पति अधिश व ससुर अशोक को हिरासत में लिया है। धीमे जहर के आरोप की जांच के लिए कनिका का ब्लड सैंपल लिया है।
विज्ञापन
