फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl Got Her Father Killed By Contract Killer Because Her Lover Was beaten By Father

ग्वालियर: प्रेमी की पिटाई से नाराज बेटी ने अपने पिता की हत्या करवाई, पुलिस ने हत्यारे को भी किया गिरफ्तार

Sun, 15 Aug 2021 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर पर 4 और 5 अगस्त रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में क्लर्क थे।

विज्ञापन
Girl Got Her Father Killed By Contract Killer Because Her Lover Was beaten By Father
गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या करा दी। इसके लिए उसने पेशेवर हत्यारे की मदद ली। दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बारे में पुलिस ने बताया कि एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रख कर अपने पिता की हत्या करने के आरोप में 17 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने कुछ दिन पहले ही उसके प्रेमी की पिटाई कर दी थी। इसी बात से वह नाराज थी। पुलिस ने हत्यारे पुष्पेंद्र लोधी को भी आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांच में परिवार के किसी सदस्य पर शक हुआ
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर पर 4 और 5 अगस्त रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में क्लर्क थे। जांच के दौरान पाया गया कि परिवार का एक सदस्य की अपराध में भूमिका थी। जब उस व्यक्ति की हत्या की गई, उस वक्त उसकी पत्नी और तीन बच्चे घर में मौजूद थे। पूछताछ में पुलिस को 17 साल की बच्ची की भूमिका पर शक हुआ। पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला।
विज्ञापन


प्रेमी के दोस्त के मिलकर साजिश रची
मामले में एक जांच अधिकारी ने कहा कि लड़की का 21 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था। जब उसके पिता को इस बात का पता चला तो उसने उसे और लड़की को भी बेरहमी से पीटा। लड़की ने पहले उससे इस वारदात के बारे में पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में लड़की ने उसके दोस्त पुष्पेंद्र लोधी से संपर्क किया। लड़की ने उसे पैसे देने और उससे शादी करने का भी वादा किया। किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed