फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   General Elections 2019: Sadhvi Pragya told Digvijay Singh as a terrorist, EC seeks report

साध्वी प्रज्ञा का एक और विवादित बयान, दिग्विजय को बताया आतंकवादी, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 26 Apr 2019 09:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 26 Apr 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Sadhvi Pragya told Digvijay Singh as a terrorist, EC seeks report
साध्वी प्रज्ञा-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान देने के बाद भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को आतंकवादी बताया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


प्रज्ञा गुरुवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कर रही थीं तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने फैक्टरियां बंद कराईं। लोगों को बेरोजगार किया और खुद का व्यवसाय बढ़ाया। आप लोगों ने यह सब स्वयं भोगा है। 
विज्ञापन


'राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी सन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञा ने आगे कहा एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है'। प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं, श्यामपुर में सभा में बोलीं कि कांग्रेस साधु-संतों पर भगवा आतंकवाद का आरोप लगाकर जेल भेजती है। 

प्रज्ञा के इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। मुख्य निवार्चन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि सीहोर जिला प्रशासन से बयान के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इधर, आलोक संजर के भी बोल बिगड़े 
सीहोर में चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद आलोक संजर बेतुके बोल बोलने से नहीं चूके। संजर ने कहा - 'दीदी, एक साल, दो साल नहीं तीन साल नहीं कुत्तों ने नौ साल जेल में रखा। और निर्दोष को जेल में रखा है।' विवादित बयान का वीडियो सामने आने पर संजर ने कहा कि मैंने 'कुत्तों' नहीं 'दुष्टों' कहा है। यदि मेरे बयान में 'कुत्तों' शब्द होगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।



दिग्विजय बोले- कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिए 
वहीं एक सभी में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आतंकवाद से समझौता नहीं किया। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, बेअंत सिंह सहित कई नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है। भाजपा बताए कि उसके किस नेता ने आज तक बलिदान दिया है। भाजपा ने हमेशा आतंकवाद से समझौता किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन कभी प्रचारित नहीं किया। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed