{"_id":"5cc080ccbdec2214435fdb81","slug":"general-elections-2019-madhya-pradesh-bjp-president-rakesh-singh-says-saffron-is-never-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जुबान फिसली, आतंकवाद को बताया त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोः मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जुबान फिसली, आतंकवाद को बताया त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक
Wed, 24 Apr 2019 09:16 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह बुधवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी बातों ही बातों में उनकी जुबान फिसल गई और फिर अर्थ का अनर्थ हो गया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक कह डाला। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके इस बयान से संबंधित एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, 'आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है।'
विज्ञापन
#WATCH Madhya Pradesh BJP President Rakesh Singh says, "Bhagvaa kabhi aatankwad nahi hota, bhagva dhaaran karne wala kabhi aatankwadi nahi hota, aatankwad to pyaar, tapasya aur balidaan ka prateek hota hai..." pic.twitter.com/7BzK5LhhNQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 24, 2019
माना जा रहा है कि उनके कहने का आशय यह था कि भगवा का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उनका पूरा भाषण सुनने पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आतंकवाद की जगह भगवा कहना चाहते थे। आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा जब चुनाव का वक्त आता है तब कांग्रेस के नेता और ये दिग्गविजय सिंह स्वयं जगह-जगह पर इसी भगवा की शरण में माथा टेकते हुए दिखाई देते हैं। उनके इन शब्दों को विपक्ष तूल दे सकता है। हालांकि अभी तक विपक्ष की ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
