{"_id":"5e4a15138ebc3ee5a61652cb","slug":"gas-cylinder-blast-in-rewa-which-kill-husband-wife-along-with-two-children-fire-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रीवा में फटा गैस सिलिंडर, दो बच्चों सहित पति-पत्नी की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रीवा में फटा गैस सिलिंडर, दो बच्चों सहित पति-पत्नी की झुलसकर मौत
Mon, 17 Feb 2020 09:52 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश के रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहटी मोहल्ले में एक घर में अचानक आग लगने से वहां सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना के उप निरीक्षक नीरज द्विवेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान रहीश खटीक (45), उसकी पत्नी गुड़िया खटीक (40), उनकी बेटी सेजल (13) और बेटा साहिल (11) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे विस्फोट हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़ा गया। लेकिन तब तक चारों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। द्विवेदी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी अब तक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
