{"_id":"62316ee336f67d424e7636c2","slug":"ganja-smuggler-woman-arrested-ganja-was-being-sold-in-a-grocery-store-in-sehore-police-confiscated-1-kg-of-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार: सीहोर में किराने की दुकान में बेचा जा रहा था गांजा, पुलिस ने 1 किलो गांजा किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार: सीहोर में किराने की दुकान में बेचा जा रहा था गांजा, पुलिस ने 1 किलो गांजा किया जब्त
Wed, 16 Mar 2022 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:33 AM IST
सार
सीहोर जिले में अवैध गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला किराने की दुकान की आड़ में लोगों को गांजा बेचा करती थी, उसकी दुकान से 1 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गांजे की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में नशे का कारोबार करते हुए अक्सर पकड़े गए आरोपी ज्यादातर पुरूष रहे हैं, लेकिन अब महिलाएं भी नशे के कारोबार में शामिल हो रही हैं। हाल ही में सीहोर जिले में एक महिला द्वारा गांजे की तस्करी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला किराने की दुकान की आड़ में लंबे समय से गांजा बेचने का काम कर रही थी। सोमवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए एक शातिर बदमाश ने पूछताछ में महिला गांजा तस्कर के बारे में खुलासा किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महिला गांजा तस्कर से गांजा लिया करता था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला से 13,300 रुपयों का अवैध गांजा जब्त कर महिला को हिरासत में लिया है।
1 किलो से ज्यादा गांजा किया गया जब्त
नसरुल्लागंज थाना पुलिस लगातार अवैध गांजा तस्करों पर नकेल कसने में जुटी हुई है। पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा जयसवाल पिता हरिशंकर उम्र 45 साल निवासी छिदगांव मौजी को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने सर्वहरा कालोनी निवासी चंद्रकांता उर्फ कांता उर्फ लोधन बाई पति मनोहर कौशल उम्र 50 साल से गांजा खरीदना बताया था। आरोपी के बयानों के आधार पर तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से महिला को हिरासत में लिया गया। महिला की दुकान व घर की तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान के काउंटर पर रखे प्लास्टिक के झोले में अवैध गांजा मिला है। गांजे का वजन करीब 1 किलो 400 ग्राम है, जिसका बाजार मूल्य 13,300/ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला इस तरह करती थी गांजे का धंधा
आरोपी महिला चंद्रकांता उर्फ कांता उर्फ लोधन बाई एक अन्य व्यक्ति से गांजा खरीद कर लोगों को पुड़िया बना कर व फुटकर में बेचती थी, एवं आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा को भी बेचने के लिए गांजा देती थी। महिला किराने की दुकान की आड़ में गांजे का धंधा कर रही थी।