फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ganja smuggler from Odisha and another arrested

MP: उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित एक अन्य गिरफ्तार, 1.5 लाख कीमती गांजा हुआ बरामद; छतरपुर ले जाने की फिराक में थे

Sat, 10 Aug 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने इस बार उड़ीसा से पहुंची डेढ़ लाख कीमत की गांजा की खेप सहित दो तस्करों को हिरासत में लिया है। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण बनाते हुए जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Ganja smuggler from Odisha and another arrested
उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित एक अन्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली टीआई आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण दौरान पौसरा बाईपास में 2 शख्स ट्रॉली और हैंडबैग लिए दिखे थे, जिनसे पूछताछ करने पर संदेहास्पद जवाब मिला। जिसके बाद उनकी और बैग की तलाशी ली गई। जिसमें मादक पदार्थ गांजा मिला। इसी दौरान एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, तभी ड्यूटी में मौजूद एएसआई प्रहलाद पैकरा ने उसे पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली थाने में लाया गया। दोनों तस्करों पर धारा 8/20 एनडीएसपी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया की उड़ीसा के रास्ते गांजा लाकर उसे छतरपुर में खपाने की फिराक में 2 तस्करों को कटनी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी उड़ीसा के बौद्ध जिला निवासी है, जिसका नाम सत्या मेहरा बताया गया आरोपी से ट्रॉली बैग मिला जिसमें 8.475 किग्रा गांजा मिला। वहीं दूसरा आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी छतरपुर जिले के ननौरा का बताया गया उसके हैंड बैग से 7.36 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने दोनों तस्करों से 15.511किग्रा गांजा जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60हजार आंकी गई है फिलहाल दोनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed