{"_id":"654f8c38e2b2dc011f0343ea","slug":"gang-rape-of-minor-girl-by-tying-her-hands-and-legs-in-satna-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हद! सतना में नाबालिग बच्ची का हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, भीख मांगकर गुजारा करती है मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हद! सतना में नाबालिग बच्ची का हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, भीख मांगकर गुजारा करती है मां
Sat, 11 Nov 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:44 PM IST
सार
Satna Gang Rape News: सतना जिले के चित्रकूट में एक नाबालिग बच्ची के साथ हाथ पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में चित्रकूट थाना अंतर्गत कामदगिरि परिक्रमा पथ पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली एक नेत्रहीन महिला की नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कृत्य का शर्मनाक मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ यह हैवानियत परिक्रमा पथ में ही घूमने वाले दो लोगों ने की।
विज्ञापन
पुलिस ने राजेश पटेल और राकेश पटेल नामक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है, वह रह-रहकर रो रही है। पीड़िता की मां नेत्रहीन है और परिक्रमा पथ में होने वाले भंडारों से भोजन लाकर अपना तथा अपनी बेटी का गुजारा करती है। पीड़िता के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि परिक्रमा पथ में अपनी नेत्रहीन मां के साथ रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग गुरुवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। उसकी मां उसे दिन भर तलाशती रही। रात में रोती-बिलखती पीड़िता अपनी मां के पास पहुंची। उसने मां को घटना की जानकारी दी और बताया कि उसके हाथ पैर बांध कर दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार को चित्रकूट पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों संदेही युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी भरतकूप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और परिक्रमा पथ में चाय की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उससे जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।
