फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Furious over the death of the patient the relatives ransacked the damoh district hospital Wardboy injured

MP: मरीज की मौत पर भड़के परिजनों ने जिला अस्पताल में की तोड़फोड़, वॉर्डबॉय घायल, मौके पर पहुंची पथरिया विधायक

Mon, 09 Jan 2023 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

दमोह जिला अस्पताल में मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, पथरिया विधायक ने भी अस्पताल पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Furious over the death of the patient the relatives ransacked the  damoh district hospital Wardboy injured
जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें एक वॉर्डबॉय कृष्णा जाटव घायल हो गया। इसी दौरान पथरिया विधायक रामबाई सिंह भी अस्पताल पहुंची और जिला अस्पताल में लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें, पथरिया निवासी रमन राठौर जो की दमोह के जबलपुर नाके पर रहता है। उसकी तबियत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती किया गया, लेकिन कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर ले जाने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने ले जाने से मना कर दिया और अस्पताल में ही इलाज करने के लिए कहा। मरीज की रविवार रात मौत हो गई और जब डॉक्टरों ने परिजनों को बताया तो उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारियों को गालियां देते हुए आईसीयू वॉर्ड में तोड़फोड़ कर दी। जिसकी सूचना जिला अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को दी, तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पथरिया विधायक रामबाई ने भी लगाए आरोप
सूचना मिलने पर पथरिया विधायक रामबाई अस्पताल पहुंची और परिजनों से बात की और उन्होंने भी जिला अस्पताल में कमियां बताते हुए आरोप लगाए। उन्होंने कहा की मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर नहीं किया गया, जबकि एक दिन पहले मरीज की हालत ठीक थी। उन्होंने कहा अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती। इसके बाद वह अस्पताल के बाहर संचालित एक मेडिकल पर पहुंची और वहां दवाइयां ले रहे लोगों से बात की, साथ ही मेडिकल संचालक से कहा की मरीज अस्पताल में भर्ती रहता है और दवाई बाहर से लेता है। जिस पर संचालक ने बताया की उनके यहां निजी डॉक्टरों के पर्चे आते हैं अस्पताल के मरीज दवाई लेने नहीं आते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में की जाएगी शिकायत
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव ने कहा की अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया की मरीज को जबलपुर ले जाने के लिए परिजनों से कहा था, लेकिन वह नहीं ले गए और जब मरीज की मौत हो गई तो परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और कर्मचारियों को गालियां दी। जबकि हमारा स्टाफ 24 घंटे मरीजों की सेवा में लगा रहता है, लेकिन यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed