फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four years absconding accused arrested in Congress leader Devendra Chaurasia murder case Damoh news

MP News : कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम था घोषित

Sat, 28 Jan 2023 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

मार्च 2019 में घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसके बाद दमोह एसपी ने एक टीम गठित की थी जिसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

विज्ञापन
Four years absconding accused arrested in Congress leader Devendra Chaurasia murder case Damoh news
दमोह पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवरान गांव का रहने वाला इनामी आरोपी किशन परिहार (28) मामले में चार साल से फरार चल रहा था। आरोपी पर इस हत्याकांड के मामले में धारा 302, 307, 147, 148,149 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मार्च 2019 में घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसके बाद दमोह एसपी ने एक टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस को आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता मिली। आरोपी पर गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को सागर नाका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दमोह एसपी के द्वारा गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी दमोह देहात अमित मिश्रा, थाना प्रभारी नोहटा उप विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी बनवार रमा मिश्रा, चौकी प्रभारी सागर नाका गरिमा मिश्रा के अलावा अन्य पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed