{"_id":"5f5ce9898ebc3e4d6a6f9e38","slug":"four-teenaged-boys-drown-in-river-at-singrauli-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः सिंगरौली में सोन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बहे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः सिंगरौली में सोन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बहे, एक का शव मिला
Sat, 12 Sep 2020 09:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, सिंगरौली
पीटीआई, सिंगरौली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
सोन नदी
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिला मुख्यालय के गढ़वा थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाने गए चार लड़के पानी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर स्थानीय गोताखोरों ने एक लड़के का शव नदी से बाहर निकाल लिया था, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित गढ़वा थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया की ग्राम कुड़ारी लमसरई स्थित सोन नदी में चार लड़के अमित कुमार (15), आनंद कुमार बैस (13), रोहित कुमार बैस (13) तीनों निवासी लमसरई और राहुल बैस (15) निवासी ग्राम रामडीहा नहाने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोन नदी की गहराई में जाने के साथ तेज बहाव होने की वजह से चारों लड़के अपने आप को बचा नहीं पाए और नदी में बह गए। तिवारी ने बताया कि नदी में बहे चार लड़कों में से एक आनंद कुमार का शव बरामद कर लिया गया है जबकि स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
