फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four killed in 3 road accidents in Chhindwara Two died due to tractor overturning in Damua 2 died in Amarwada

तीन सड़क हादसों में चार की मौत: दमुआ में ट्रैक्टर पलटने से दो की जान गई, अमरवाड़ा में दो रिश्तेदारों ने दम तोड़ा

Thu, 02 Mar 2023 11:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ और अमरवाड़ा में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा दमुआ में ट्रैक्टर पलटने से हुआ, वहीं दूसरा हादसा अमरवाड़ा में तेज रफ्तार बाइक के टकराने से हुआ है।

विज्ञापन
Four killed in 3 road accidents in Chhindwara Two died due to tractor overturning in Damua 2 died in Amarwada
छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ और अमरवाड़ा में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जुन्नारदेव से ईंट लेकर दमुआ के रामपुर जा रहा ट्रैक्टर पोटिया नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलटा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे को गंभीर चोट आई थी। जिसे जुन्नारदेव अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरी घटना अमरवाड़ा के ग्राम किशनटोला की है। यहां मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। तीसरा हादसा अमरवाड़ा के भुमका घाटी का है। यहां हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत 
अमरवाड़ा के ग्राम किशनटोला में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 26 वर्षीय मनोज डेहरिया को टक्कर मार दिया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज को अमरवाड़ा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पेड़ से टक्कर के बाद टूट गया ट्रैक्टर, दो मृत
पुलिस ने बताया कि जुन्नारदेव से ईंट लेकर दमुआ के रामपुर आ रहा ट्रैक्टर पोटिया नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलटा और एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में सुकरी निवासी 22 वर्षीय राजू धुर्वे की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुकरी निवासी 60 वर्षीय बिरजू धुर्वे को गंभीर चोट आई थी। घायल बिरजू को 108 एम्बुलेंस से जुन्नारदेव अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान बिरजू की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमरवाड़ा के ग्राम घाट पिपरिया निवासी 28 वर्षीय दीपक पिता नुकासी कुमरे अपने रिश्तेदार के घर अमरवाड़ा आया था। बुधवार सुबह आठ बजे बाइक से दीपक कुमरे वापस घाट पिपरिया अपने घर लौट रहा था। भुमका घाटी के समीप बाइक सवार दीपक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed