फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former MP Minister Harsh Narayan Singh Passes Away in Satna Funeral to Be Held in Prayagraj

MP News: पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 16 Mar 2024 12:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

Harsh Narayan Singh Death: पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह 1980 में रामपुर बघेलान से पहली बार विधायक चुने गए। उसके बाद कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते।

विज्ञापन
Former MP Minister Harsh Narayan Singh Passes Away in Satna Funeral to Be Held in Prayagraj
पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह का निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Harsh Narayan Singh Death: मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह नहीं रहे। शुक्रवार देर रात बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हर्ष नारायण बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 

विज्ञापन


आज शनिवार को उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निजी निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री नारायण सिंह विक्रम सिंह के पिता थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए विक्रम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पूज्य पिता हर्षनारायण सिंह पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का शनिवार देर रात सतना के बिरला अस्पताल में निधन हो गया है। आपकी छाव में पला बढ़ा हूं, आज मैं अपने आप को अकेला महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन


कौन हैं हर्ष सिंह
रामपुर बघेलान सीट से पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह 1980 में रामपुर बघेलान से पहली बार विधायक चुने गए और फिर कांग्रेस, भाजपा व राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते। हर्ष सिंह के दादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे और आजादी के लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल शूटिंग, क्रिकेट और शतरंज के शौकीन थे हर्ष
शिवराज मंत्री मंडल में शामिल सतना जिले के रामपुर बघेलान विधायक हर्ष सिंह ने 1970 में भोपाल यूनिवर्सिटी से बीएससी सेकंड ईयर पास की थी। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। हर्ष सिंह रायफल शूटिंग, क्रिकेट और शतरंज के शौकीन थे। इन्हें शतरंज का मंजा हुआ खिलाड़ी भी माना जाता था। इसके अलावा हर्ष सिंह पुस्तैनी किसान भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed