{"_id":"65acf1c803bb47787604fe49","slug":"former-congress-mla-and-his-wife-leave-for-ayodhya-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul: कांग्रेस के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी अयोध्या के लिए लिए रवाना, आया था VIP पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul: कांग्रेस के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी अयोध्या के लिए लिए रवाना, आया था VIP पास
Sun, 21 Jan 2024 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:58 PM IST
सार
Betul: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, मणीशंकर अय्यर, आदि दिग्गज नेता, भाजपा का कार्यक्रम कहते हुए प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिलने के बावजूद, इससे दूरी बनाए रख रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक निलय डागा और उनकी पत्नी को अयोध्या श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट से वीआईपी निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी अयोध्या के लिए लिए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निलय डागा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने तीन साल तक बैतूल विधानसभा में चलाए गए श्रीराम मंदिर निर्माण जनसहभागिता अभियान में भाग लिया। इस सहभागिता अभियान के दौरान, विधानसभा के लोगों ने जमा की गई राशि को उन्होंने अपनी पत्नी दीपाली डागा के साथ अयोध्या पहुंचकर श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान करवाया था।
विज्ञापन
इसके कारण, उन्हें यह आमंत्रण मिला है। इस मौके पर, उन्होंने सहभागिता अभियान में सहयोग करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों का कृतज्ञता व्यक्त की है। निलय डागा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दीपाली डागा अब अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के साथ-साथ, वे बैतूल विधानसभा के सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और मंगल कामनाएं भी करेंगे ।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण प्राप्त हुआ
पूर्व विधायक निलय डागा ने बताया की उन्होंने बैतूल विधानसभा क्षेत्र में सभी राम भक्तों के सहयोग से चलाए गए राम मंदिर सहभागिता अभियान को 3 साल तक। इस अभियान में जुटाई गई राशि का आर्थिक योगदान सभी नागरिकों का था, जिसे उन्होंने अयोध्या में जमा करवाया है। इस योगदान के फलस्वरूप, उन्हें और उनकी पत्नी को 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस मौके पर, उन्होंने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को सुख-समृद्धि की मंगल कामनाएं भी दी हैं और इस सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। वह आगे बढ़कर अयोध्या में प्रार्थना करेंगे ताकि उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को सुख और समृद्धि प्राप्त हो।
विज्ञापन
