{"_id":"5e2844e38ebc3e4b44504578","slug":"former-cm-shivraj-singh-chauhan-angry-over-raigad-district-magistrate-slapping-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रायगढ़ विवाद पर बोले शिवराज, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रायगढ़ विवाद पर बोले शिवराज, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे
Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के रायगढ़ में महिला जिलाधिकारी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्या सोचा था मैडम (जिलाधिकारी), आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि कमलनाथ तुम्हारी अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे।
शिवराज सिंह चौहान- आज हम संकल्प लेते हैं कमलनाथ तुम्हारी अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे। https://t.co/wkdeSI9wDF pic.twitter.com/metF0H5u6S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता एवं उप जिलाधिकारी प्रिया वर्मा पर जिले के ब्यावरा में रविवार को सीएए के समर्थन में धारा 144 के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर थप्पड़ मारने का आरोप है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब से भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में बयानबाजी हो रही है।
