{"_id":"5a815f4a4f1c1b8d268b99f7","slug":"former-bjp-mla-said-one-hour-hanuman-chalisa-will-be-able-to-overcome-the-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के पूर्व विधायक बोले- 1 घंटा हनुमान चालीसा पढ़ने से दूर होंगी किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के पूर्व विधायक बोले- 1 घंटा हनुमान चालीसा पढ़ने से दूर होंगी किसानों की समस्याएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनावों के नजदीक आते ही विवादित बयानों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व बीजेपी विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्राकृतिक प्रकोप रहेगा, ओला और बारिश भी होगी।
विज्ञापन
अगर इस आपदा से बचना है तो हर किसान को प्रति दिन 1 घंटा हनुमान चालीसा पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा यह दावा है कि अगर 5 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ कर लिया जाये तो प्राकृतिक आपदा से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
किसान पहले ही अपनी समस्याओं से परेशान हैं। हर रोज कोई न कोई किसान खेती में नुकसान होने की वजह से आत्महत्या कर लेता है। ऐसे में पूर्व विधायक का यह बयान किसानों के गुस्सा का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
Vaigyanikon ne bataya hai ki agle 4-5 din tak prakritik prakop rahega, oley bhi aayenge aur baarish bhi hogi. Is aapda se bachne ke liye ek matra upaay hai Hanuman Chalisa. Sabhi kisaan bhaiyon se nivedan hai ki pratidin 1 ghanta Hanuman Chalisa ka path karein: Ramesh Saxena, BJP pic.twitter.com/vX9gzToR6r
— ANI (@ANI) February 12, 2018
