{"_id":"63e11b369f7ddd091a0f7449","slug":"forest-department-has-arrested-an-accused-who-killed-tigress-in-umaria-district-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में बाघिन को मारने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों को तलाश रही वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में बाघिन को मारने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों को तलाश रही वन विभाग की टीम
Mon, 06 Feb 2023 08:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:52 PM IST
सार
वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र घुनघुटी बलवई बीट के राजस्व एरिया में हुए बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से उसके हथियार भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम के साथ बाघिन का हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से सोमवार को एक बाखिन को मारने के आरोपी को पकड़ लिया है। हाल ही में एक बाघिन का शिकार हुआ था। उसके कातिल को ढूंढ़ने में वन विभाग की टीम लगातार अपनी कोशिश कर रही थी। राज्य के टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में वन्यजीवों का शिकार करना पूर्णता मना है। लेकिन फिर भी लोग अब भी वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूरा मामला वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र घुनघुटी बलवई बीट के राजस्व एरिया का है। जहां हुए बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीन आरोपी फरार हैं। आरोपी के पास से तार, खूंटी और बांस जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
घुनघुटी परिक्षेत्र के हुए बाघिन के शिकार में आरोपी हरि सिंह को विभाग ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके बाद तीन फरार आरोपियों को विभाग के अधिकारी कर्मचारी पकड़ने में जुटे हुए हैं। परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि एक आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से खूंटी, तार और बांस को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
