{"_id":"c6e589b8-aef6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"flop-film-rahul-of-adwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमाया विवाद, राहुल हैं फ्लॉप फिल्म या आडवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमाया विवाद, राहुल हैं फ्लॉप फिल्म या आडवाणी
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 27 Apr 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक सफलता पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय में विवाद छिड़ गया है।
विज्ञापन
राहुल के प्रदेश के हालिया दौरे को लेकर विजयवर्गीय ने कहा था कि राहुल एक फ्लॉप फिल्म है। बिहार, उत्तर प्रदेश और गुजरात में राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने कहा कि इसी तरह राहुल मध्य प्रदेश में भी सफल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि इसी साल नवंबर दिसंबर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और राहुल ने चुनाव की तैयारियों के लिए ही 24 और 25 अप्रैल को राज्य का दौरा किया है।
विज्ञापन
ऐसी आलोचना पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल जब लोकसभा चुनाव का प्रचार करेंगे तो भाजपा की फिल्में फ्लॉप होना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल ने जब अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था तब 2004 में भाजपा फ्लॉप हो गई थी।
इसी तरह 2009 में लालकृष्ण आडवाणी की फिल्म फ्लॉप हो गई। सिंह ने कहा कि भाजपा की फिल्म हिमाचल और उत्तरांचल में भी रसातल में आ गई। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस भले ही बिहार और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में नाकाम रही हो लेकिन उसके वोटों का प्रतिशत बढ़ा है।
