{"_id":"5de11470133e761d0b180a60f1fa086c","slug":"flood-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र के 9 जिलों में बाढ़ के हालात, मदद के लिए सेना को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र के 9 जिलों में बाढ़ के हालात, मदद के लिए सेना को बुलाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश और प्रमुख बांधों के लबालब हो जाने के कारण पानी छोडे जाने से चलते होशंगाबाद समेत नौ जिलों में बाढ की स्थिति काफी गंभीर हो गयी है और राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सेना को भी बुला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के पहले उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि बाढ की स्थिति से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि वायु सेना के दो हेलीकाप्टर भी लगाये जा रहे हैं। सभी प्रभावित जिलों में चौबीसों घंटे सतर्कता बरती जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाढ से नौ जिले प्रभावित हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सुबह उच्च स्तरीय आपात बैठक में राहत और बचाव कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। अति वर्षा के कारण होशंगाबाद, हरदा, सीहोर, रायसेन, देवास, खरगोन, खंडवा, बडवानी और अलीराजपुर जिले प्रभावित हुए हैं।
