फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   first case of bribe in new currency notes

मध्य प्रदेश में नए नोट से घूस लेते तीन अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
first case of bribe in new currency notes
- फोटो : social media

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने तीन अधिकारियों को 25 हजार रुपये के नए नोट में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तीन अधिकारियों ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली और ये रिश्वत नए नोट में ली गई। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल के रविशंकर नगर कार्यालय में तैनात शिक्षा अधिकारी अशोक कैथवास, बी एस राजपूत और रवि पाल ने ऑफिस क्लर्क रोली श्रीवास्तव से सस्पेंड करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग थी। लोकायुक्त टीम ने ये कार्रवाई माशिमं की ही एक महिला क्लर्क की शिकायत पर की। 

विज्ञापन




8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 को नोटों पर बैन की घोषणा की थी। इसके बाद देशभर में आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं। एक तरफ कहा जा रहा है कि ये कालेधन पर कड़ा प्रहार है तो दूसरी ओर इसे भ्रष्टाचारियों के लिए भी बेहद कड़ा कदम बताया जा रहा है। लेकिन भोपाल के इन अधिकारियों ने बाजार में नोटों के ढंग से आने से पहले ही रिश्वत ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed