{"_id":"65964ed3ed8a52c63d09eaca","slug":"fire-broke-out-in-a-battery-shop-on-khakra-chaurai-road-in-chhindwara-singodi-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara news: सिंगोड़ी के खकरा चौरई रोड पर बैटरी की दुकान में लगी आग, लाखों के स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara news: सिंगोड़ी के खकरा चौरई रोड पर बैटरी की दुकान में लगी आग, लाखों के स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक
Thu, 04 Jan 2024 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:53 AM IST
सार
सिंगोड़ी के खकरा चौरई रोड स्थित बैटरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की मदद से दो घंटे में बुझाई गई आग।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगोड़ी के खकरा चौरई रोड स्थित एक बैटरी की दुकान में तड़के 3:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे यहां रखी लाखों की बैटरी और आयल के साथ स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए। देर रात हुई इस घटना के बाद कुछ लोगों ने आज की लपटों को उठते देखा तो तत्काल इसकी जानकारी संबंधित दुकानदार को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीण और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया कि सिंगोड़ी निवासी शेख इसाक की बैटरी आइल की दुकान है, जिसमें अज्ञात कारणों रात्रि लगभग 3:30 बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद तत्काल अमरवाड़ा से दमकल को बुलाया गया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों में भी आग को बुझाने का प्रयास किया। तब कहीं जाकर दो घंटे बाद आग बुझ पाई।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
इस घटना के बार दुकानदार एवं उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंगोड़ी पुलिस अभी आग लगने का कारण के संदर्भ में जांच कर रही है। वहीं माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी घटना हुई है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
