फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR against operators of Shivrajpur paddy procurement center for adulteration in Satna Madhya Pradesh

MP News: सतना में धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामले में FIR; धान खरीदी केंद्र के संचालकों पर मिलावट करने का आरोप

Sun, 22 Jan 2023 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Jan 2023 08:26 PM IST
सार

शिवराजपुर खरीदी क्रेंद के फर्जीवाड़ा मामले की जांच में करीब 6,200 कुंटल धान की 15,450 बोरियां अमानक मिलीं। उनमें बालू, मिट्टी, पत्थर और पानी मिलाया गया था और धान अमानक था। इस धान की कीमत 63 लाख थी। इस धान को शिवराजपुर खरीदी क्रेंद में ही जब्त कर रख दिया गया है।

विज्ञापन
FIR against operators of Shivrajpur paddy procurement center for adulteration in Satna Madhya Pradesh
शिवराजपुर में कार्रवाई के दौरान अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सतना में धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामले में जिले की पहली एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर वजन बढ़ाने के लिए धान की बोरी में मिट्टी, रेत, पानी और पत्थर मिलाने के मामले में शिवराजपुर धान खरीदी केंद्र के संचालकों पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों पर धारा 420, 272, 273 और 120-बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


इस मामले में वैष्णों महिला स्वयं सहायता समूह बण्डी की अध्यक्ष सुषमा लोनिया, समूह के नाम पर खरीदी करने वाला बिचौलिया योगेश पांडेय, कम्यूटर ऑपरेटर विनीत पांडेय और सतीश गौतम पर नागौद थाने में मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


दरअसल, जिला कलेक्टर के निर्देश में शनिवार को सोशल मीडिया में जारी मिलावट के खेल का वीडियो वायरल होने पर नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य विभाग और डब्ल्यूएलसी की सयुक्त टीम ने जांच पड़ताल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 6,200 कुंटल धान जांच में अमानक मिला
जांच में करीब  6,200 कुंटल धान की 15,450 बोरियां अमानक मिलीं। उनमें बालू, मिट्टी, पत्थर और पानी मिलाया गया था और धान अमानक था। इस धान की कीमत 63 लाख थी। इस धान को शिवराजपुर खरीदी क्रेंद में ही जब्त कर रख दिया गया है। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 


जांच टीम ने भी माना था कि यहा बड़े पैमाने में घोटाला हुआ है। सहायक खाद्य अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नागौद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed