{"_id":"59ccb67c4f1c1bab538b4be1","slug":"finance-minister-rubbishes-rumours-of-liquor-ban-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर के बाद क्या वाकई बैन हो जाएगी शराब, जानिए हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर के बाद क्या वाकई बैन हो जाएगी शराब, जानिए हकीकत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में शराबबंदी की अफवाह को मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती के दिन से राज्य में शराब पर रोक नहीं लगाई जा रही है। दरअसल, मध्यप्रदेश में बीते दिनों एक अफवाह तेजी से फैली है कि राज्य सरकार शराबबंदी लागू करने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई भी प्रपोजल तैयार नहीं किया है, न ही सरकार इस वित्त वर्ष ऐसा कोई कदम उठाने वाली है। दिल्ली से पार्टी की बैठक हिस्सा लेकर लैटे मलैया ने बताया कि युवाओं को शराब के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार कई कैपेन चला रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: देश में जल्द मिलेगी बिना अल्कोहल वाली बियर
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अचानक से शराबबंदी का ऐलान करने से कई समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में राज्य में नकली शराब भी बेची जानी शुरू हो सकती है। वित्तमंत्री ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि यह अफवाह कहा से फैली है।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी की सारी बाते अफवाह है। सरकार किसी भी योजना पर एक प्लान के तहत काम करेगी। सरकार अपनी तैयारी पूरी कर लेने के बाद ही कोई भी फैसला लेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अप्रैल में ऐलान किया था कि राज्य में शराब की दुकाने चरणबद्ध तरीके से बंद होंगी।
