{"_id":"645df31039a8c2f8c002a2b4","slug":"fierce-fire-broke-out-in-pataur-range-core-area-of-bandhavgarh-tiger-reserve-forest-burning-in-flames-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज कोर एरिया में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल रहा जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज कोर एरिया में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल रहा जंगल
Fri, 12 May 2023 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 01:58 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतोर रेंज के जंगलों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। सभी सुरक्षा श्रमिक, फायर वाचर हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से उन्होंने आग बुझाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद हाथी मित्र दल के सदस्यों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
जंगल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज के जगंलों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। धू-धूकर जंगल जलता हुआ नजर आ रहा था। अचानक अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही मौके प्रशासनिक कर्मी मौके पर पहुंचे। उमरिया जिले के सभी सुरक्षा श्रमिक, फायर वाचर हड़ताल पर हैं। जिसके चलते उन्होंने आग बुझाने से इंकार कर दिया। पर जानकारी लगते ही प्रशासन के अन्य विभाग के कर्मी वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया संस्था द्वारा बनाये गए हाथी मित्र दलों ने आग काबू करने मे वन विभाग की सहायता की।
वहीं, हाथी मित्र दल टीम लगातार वन विभाग का सहयोग कर रही है। बाघ का गांव में मूवमेंट हो या जंगली हाथियों के आने, या आग लगने की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया संस्था के सदस्यों को भेजी जाती है। साथ ही फिर बांधवगढ़ के ऑफिशियल ग्रुप में साझा होती है। वहीं, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया संस्था के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र एन द्विवेदी का कहना है कि अब हाथी मित्र दल आग बुझाने के साथ वन एवं वन्य प्राणियों के सरंक्षण की दिशा में भी सहयोग करेंगे।