{"_id":"618026f8454e3837bf78ec94","slug":"father-was-taking-the-sick-daughter-to-the-doctor-both-died-after-being-hit-by-a-truck-in-ujjain-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बीमार बेटी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था पिता, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बीमार बेटी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था पिता, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की हुई मौत
Mon, 01 Nov 2021 11:29 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:29 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक पिता का नाम रोहित है जो अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था। उज्जैन रोड पर पालखंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पिता अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिसने भी देखा रो पड़ा, आंखें भर आई और चीख निकल गई। बेटी को बुखार था। डेंगू की आशंका थी। ये सोचकर पिता उसे डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि पिता और पुत्री का ये आखिरी सफर होगा।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे की ये दास्तां है उज्जैन की जहां सडक़ हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिता का नाम रोहित है जो अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था। उज्जैन रोड पर पालखंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिता-पुत्री दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
कई दिनों से थी बीमार
दलअसल सलोनी को कई दिनों से बुखार था। कुछ डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं हुआ। घरवालों को लगा कि कहीं डेंगू तो नहीं हो गया। दूसरे डॉक्टर को दिखाकर जांच करवा लेते हैं। इस पर पिता रोहित ने सोमवार को नरवर जाने का सोचा। वह बाइक पर अपनी बेटी सलोनी को बैठाकर नरवर जा रहा था। नरवर के कुछ दूर पहले ही पालखंदा में ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया।
विज्ञापन
