फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father and son dragged a woman plucking flowers in the courtyard naked in khandwa

शर्मनाक: आंगन में फूल तोड़ रही महिला को पिता-पुत्र ने निर्वस्त्र कर घसीटा, पुरानी रंजिश के चलते की घिनौनी हरकत

Fri, 27 Jan 2023 01:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

खंडवा जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को घर के आंगन में फूल तोड़ रही एक महिला को पुरानी रंजिश के चलते उसके रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Father and son dragged a woman plucking flowers in the courtyard naked in khandwa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में गणतंत्र दिवस के दिन एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पुत्र ने महिला को घर के आंगन में निर्वस्त्र कर घसीटा। आरोपी महिला के रिश्तेदार ही हैं। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें,पीड़ित महिला और आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते आरोपियों ने महिला के साथ घिनौनी हरकत की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम टाकलीमोरी की रहने वाली है। गणतंत्र दिवस के दिन वह शाम को अपने घर के आंगन में फूल तोड़ रही थी, तभी परिवार के डालू ने पीछे से पल्लू खींचा। इतने में डालू का पिता भी वहां आ गया और दोनों ने महिला को निर्वस्त्र कर जमीन पर पटक दिया। निर्वस्त्र अवस्था में ही महिला को जमीन पर घसीटने लगे, परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया, तब उन्होंने महिला छोड़ा।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डालू और उसके पिता दशरथ तंवर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया था। आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed