फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Expansion of Madhya Pradesh cabinet under Chief Minister Shivraj Singh Chouhan to take place today at 12 PM

थोड़ी देर में शिवराज कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नेताओं को मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

Tue, 21 Apr 2020 08:33 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 21 Apr 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Expansion of Madhya Pradesh cabinet under Chief Minister Shivraj Singh Chouhan to take place today at 12 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

लंबे समय से टल रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार थोड़ी देर में शुरू होगा। फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो समर्थक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


भोपाल स्थित राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मतभेद के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद सिंधिया खेमे के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें छह कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे।

सिंधिया के बागी तेवर के चलते कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को राज्य के सीएस की कुर्सी पर बैठ गए। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सिंधिया के 22 समर्थक विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी के बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने का फैसला किया गया है। इसमें जातीय समीकरण को साधने की कोशिश भी की गई है। महिला और आदिवासी वर्ग से मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से तुलसीराम सिलावट, सामान्य वर्ग से नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed