{"_id":"61fdffda96789223524b5207","slug":"expansion-of-health-facilities-in-datia-home-minister-inaugurated-the-district-s-first-eeg-machine-along-with-kovid-skill-lab-and-oxygen-ward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: गृहमंत्री ने जिले की पहली EEG मशीन, कोविड स्किल लैब और ऑक्सीजन वार्ड का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: गृहमंत्री ने जिले की पहली EEG मशीन, कोविड स्किल लैब और ऑक्सीजन वार्ड का किया लोकार्पण
Sat, 05 Feb 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:14 AM IST
सार
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय दतिया में प्रथम ईईजी मशीन का लोकार्पण किया। अब जिले के मनोरोगियों को परीक्षण एवं उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया। उन्होंने मेडीकल कॉलेज की नवीन ओपीडी में जिले की प्रथम ईईजी मशीन समेत 40 ऑक्सीजन बैड्स के वार्ड और कोविड स्किल लैब का लोकार्पण किया।
इस दौरान गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ईईजी मशीन, कोविड स्किल लैब और 40 मेडीकल ऑक्सीजन वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ईईजी मशीन, कोविड स्किल लैब और 40 मेडीकल ऑक्सीजन वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
जिला अस्पताल दतिया में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले में हो सकेगा मनोरोगियों का परीक्षण
जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में जिले की पहली ईईजी मशीन स्थापित की गई है। मनोरोगियों को अब जांच और उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब उनका उपचार और परीक्षण जिला अस्पताल में ही किया जा सकेगा। पहले मनोरोगियों को झांसी और ग्वालियर में परीक्षण के लिए जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में कोविड स्किल लैब शुरू हो जाने से अब चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मियों को कोविड 19 के उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।