फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Exercise to improve air in Indore: Now the Municipal Corporation will install air pollution measuring instruments at the intersections, it will be seen where the pollution is

इंदौर में हवा सुधारने की कवायद: अब चौराहों पर वायू प्रदूषण मापक यंत्र लगाएगा नगर निगम, देखेंगे कहां-कितना है प्रदूषण

Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
सार

गातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर अब हवा की गुणवत्ता सुधारने में जुटा है। शहर की खराब होती जा रही हवा को सुधारने के जतन किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम ने शहर के 19 प्रमुख चौराहों पर सेंसर लगाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
Exercise to improve air in Indore: Now the Municipal Corporation will install air pollution measuring instruments at the intersections, it will be seen where the pollution is
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर अब हवा की गुणवत्ता सुधारने में जुटा है। शहर की खराब होती जा रही हवा को सुधारने के जतन किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम ने शहर के 19 प्रमुख चौराहों पर सेंसर लगाने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में वायू प्रदूषण का टास्क भी शामिल किया गया है। इसके चलत नगर निगम शहर की वायु गुणवत्ता को परखने और सुधारने में जुटा हुआ है। नगर निगम ने इसके लिए शहर के ऐसे 19 चौराहे चिह्नित किए हैं, जहां वायु प्रदूषण अधिक रहता है। इन चौराहों पर वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगाए जाएंगे। ये एक तरह से सेंसर रहेंगे जिनमें वायु प्रदूषण मापा जाएगा। ये चौराहे विजय नगर चौराहा, एलआईजी, गीता भवन, पलासिया, व्हाइट चर्च, इन्द्रप्रस्थ चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, रीगल, मरीमाता, लेन्टर्न, टॉवर चौराहा, फूटी कोठी, नवलखा, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला चौराहों हैं।
विज्ञापन


इन चौराहों पर सेंसर लगाने में यातायात पुलिस की मदद भी ली जाएगी। इससे नगर निगम को रियल टाइम एयर पॉल्यूशन की जानकारी मिलेगी। इससे मॉनीटरिंग में आसानी होगी। फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुछ चौराहों पर इस तरह के यंत्र लगा रखे हैं, लेकिन अब नगर निगम भी यंत्र लगाकर खुद माॉनीटर करेगा कि शहर में किस जगह की हवा कितनी खराब है। इसके बाद उसके कारणों का पता कर उसमें सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत कोयले का उपयोग करने वाले रेस्टोरेंट से लेकर उद्योगों में गैस चलित उपकरण लगवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed