फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Entry of 'Thackeray' in Chhindwara: Will unveil the statue of Shivaji Maharaj, will roar on 22nd September

छिंदवाड़ा में ‘ठाकरे’ की एंट्री: शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, 22 सितंबर को भरेंगे हुंकार

Tue, 12 Sep 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

MP Politics: कांग्रेस ने आगामी 22 सितंबर को पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण में कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के साथ मराठा सम्राट एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Entry of 'Thackeray' in Chhindwara: Will unveil the statue of Shivaji Maharaj, will roar on 22nd September
पांढुर्णा आएंगे आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिनों सौंसर आगमन पर हनुमान लोक का भूमिपूजन किया गया था। वहीं इससे पहले सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण उनके द्वारा किया जा चुका है। उनके द्वारा अपने आगमन पर पांढुर्णा को भी जिला बनाने की घोषणा की गई है। ऐसे में पांढुर्णा जिला अस्तित्व में आने के बाद यह प्रदेश का पहला मराठी भाषी जिला होगा। वहीं कांग्रेस ने भी आगामी 22 सितंबर को पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। पूर्व सीएम कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के साथ मराठा सम्राट एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब छिंदवाड़ा जिले में ठाकरे परिवार के सदस्य का आगमन होगा। जिससे सियासी समीकरण में और तड़का लग सकता है।दरअसल शहर के शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होगा। रविवार को आदित्य होटल में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय समारोह में 20 सितंबर को शाम 5:00 बजे प्रतिमा का नगर भ्रमण एवं 22 सितंबर को सुबह 11:00 बजे शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके उपरांत एमपीएल ग्राउंड में पूर्व सीएम कमलनाथ,सांसद नकुलनाथ एवं आदित्य ठाकरे की जनसभा का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed