फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scindia Supporter Suresh Dhakad on Shivraj Singh Chouhan CM Candidate

MP News: अब धाकड़ का दावा- शिवराज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, सिंधिया समर्थकों को क्यों देनी पड़ी सफाई

Thu, 10 Nov 2022 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

इससे पहले ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा था कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जीत का परचम लहराएंगे। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार महाराज समेत उनके मंत्री सफाई दे चुके है।

विज्ञापन
Scindia Supporter Suresh Dhakad on Shivraj Singh Chouhan CM Candidate
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता को देखते हुए राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे हैं कि वे ही एक ऐसे नेता हैं जो शिवराज सिंह चौहान को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, सिंधिया से लेकर उनके समर्थक बार-बार यह कह रहे हैं कि अगले चुनाव तो शिवराज के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। अब ऐसा कहने वाले सिंधिया समर्थक और मंत्री सुरेश धाकड़ हैं। इससे पहले ग्वालियर में सिंधिया ने कहा था कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जीत का परचम लहराएंगे। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सिंधिया समेत उनके मंत्री सफाई दे चुके हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब एक साल का ही समय बचा है। बीजेपी में बैठकों का दौर तेज हो गया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मौजूद मंत्रियों को डिनर पर बुलाया और डेढ़ घंटे चर्चा की। सीएम हाउस बैठक में शामिल होने पहुंचे सिंधिया समर्थक लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा कि अगला चुनाव शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ेंगे।  
विज्ञापन


लग रही है चेहरे पर अटकलें
शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री है। हालांकि 2018 में बीजेपी सत्ता में आने से चूक गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी दोबारा सत्ता में आ गई। इसके बाद से प्रदेश में बीजेपी के चेहरे को लेकर अटकलें लगने लगी। कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में भाग लेने ग्वालियर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2023 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में चर्चा तेज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन बैठकें
मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री सुरेश धाकड़ से मंत्रियों के कामकाज को लेकर सवाल किया गया था। इस पर धाकड़ ने कहा कि हम एक परिवार के लोग हैं। सप्ताह में एक बार बैठक करते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ डिनर के बाद लंबी चर्चा की। मंत्रियों के साथ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे। 25 और 26 नवंबर को प्रशासन अकादमी में सीएम मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के एसीएस और पीएस को रिपोर्ट बनाने को भी कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed