फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Encounter between police and dacoits in Dholpur

Dholpur News: पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामी डकैत को जंगल से दबोचा

Thu, 25 Jan 2024 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

Dholpur News: जिला पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरमथुरा थाना क्षेत्र के डोमई गांव के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान 25-25 के इनामी डकैत अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों घायल डकैतों को सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी ।

विज्ञापन
Encounter between police and dacoits in Dholpur
पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया आईजी भरतपुर रेंज रूपेंदर सिंध पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं एडिशनल एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धर पकड़ अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 25-25 के इनामी डकैत अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर करौली जिले के मडराल क्षेत्र में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर सैपऊ, कंचनपुर एवं सरमथुरा पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। कार्रवाई में साइबर सेल को भी शामिल कर डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को मंडरायल भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही डकैतों को पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक से दोनों डकैत फरार हो गए। पुलिस टीम ने लगातार डकैतों का पीछा किया। सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि धौलपुर जिला समेत भरतपुर एवं करौली जिले में भी नाकाबंदी कराई गई।
विज्ञापन


डकैत पुलिस के दबाव को देख सरमथुरा थाना क्षेत्र में बाइक से घुस गए। डोमई गांव के पास जंगलों में बाइक फिसल कर गिर गई। इस दौरान दोनों डकैतों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। डिफेंस में पुलिस ने भी बचाव करते हुए डकैतों पर गोली चलाई, लेकिन दोनों डकैत जंगल में गहरे गड्ढे में गिरने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से दोनों डकैतों को मौके से घेराबंदी कर दबोच लिया है। दोनों डकैतों के पैरों में गड्ढे में गिरने से चोट लगी है। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उपचार कराने के बाद दोनों डकैतों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी तीन डकैतों को पूर्व में किया गिरफ्तार
गिरफ्तार शुदा डकैत अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर के सहयोगी डकैत विष्णु, कल्ला उर्फ करुआ एवं लालू को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांचों डकैतों ने 22 दिसंबर 2023 को सैपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पेट्रोल पंप संचालक ने नामजद बदमाशों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना के बाद बदमाश लगातार फरार चल रहे थे। डकैत विष्णु, कल्ला उर्फ करुआ एवं लालू को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदलते हुए लगातार फरार चल रहे थे। सीओ मीणा ने बताया गुरुवार तड़के अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 

कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गैंग के रहे है सक्रिय सदस्य
सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस से हुए मुठभेड़ में पूर्व मारे गए डकैत मुकेश ठाकुर गैंग के अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, नकबजनी एवं रंगदारी जैसे संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। डकैत अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर हार्डकोर अपराधी है, जो उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में भी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।


सर्चिंग ऑपरेशन का नायक रहा सीओ बाबूलाल मीणा
25-25 के पांचों डकैतों को गिरफ्तार करने में सैपऊ सर्किल सीओ बाबूलाल मीणा की मुख्य भूमिका रही है। मीणा के कुशल नेतृत्व की वजह से पुलिस पांचो हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। 22 दिसंबर 2023 को दिन दहाड़े पांचो डकैतों ने पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। सीओ मीणा ने मुखविर तंत्र को मजबूत किया। वहीं, साइबर सेल की मदद से डकैतों की आमद रफद पर पैनी नजर पुलिस द्वारा रखी गई। पुलिस की कई टीम बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार पीछा कर दबिश दे रही थी। आखिरकार गुरुवार तड़के साइबर सेल एवं मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। दोनों हार्डकोर अपराधी अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ मीणा ने दावा किया है वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed